{"_id":"660f02003eab2f49700ef3e4","slug":"75-thousand-pamphlets-of-congress-being-taken-to-dehradun-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-119996-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए ...\nदेहरादून ले जाए जा रहे कांग्रेस के 75 हजार पंफलेट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए ... देहरादून ले जाए जा रहे कांग्रेस के 75 हजार पंफलेट जब्त
Fri, 05 Apr 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने बिना मुद्रक की जानकारी वाली कांग्रेस के प्रचार वाले 75 हजार पंफलेट जब्त किए हैं। इन्हें एक कार से देहरादून ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मंसूरपुर थाने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस बृहस्पतिवार रात थाने के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से पहुंची कार को रोकर तलाशी ली। कार से कांग्रेस के निशान वाले 75हजार पंफलेट और कार में लगी हुई एक एलइडी बरामद हुई है। पंफलेट पर मुद्रक और अन्य जरूरी विवरण भी नहीं लिखा था। हरियाणा के अंबाला निवासी कार चालक प्रवीण सामग्री के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने पंफलेट, कार और एलईडी को जब्त कर लिया है। संवाद