{"_id":"5aa96c434f1c1bb6758b5660","slug":"71521052739-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुकनपुर में युवक ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुकनपुर में युवक ने फांसी लगा जान दी
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनपुर में एक युवक ने किन्हीं कारणों से परेशान होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव रुकनपुर निवासी प्रवीण (32) पुत्र गोपाल किसी बात को लेकर परेशान था। बुधवार शाम वह परिजनों के साथ ही घर पर था। कुछ देर बाद वह अचानक उठकर कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में गए तो वह छत से लटका हुआ मिला। तुरंत ही उसे नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना दिए जाने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रवीण की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।