फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Fri, 29 Mar 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बृहस्पतिवार को जिला मेरठ के कस्बा फलावदा निवासी सुखराम पाल (60) पुत्र मुरारी लाल बाइक से जानसठ अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। जब वह गांव तिसंग के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाइक सवार हादसे में घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दूसरा हादसा पानीपत खटीमा राजमार्ग पर हुआ। गांव चितौड़ा निवासी सोहेल पुत्र शमशाद व उस्मान पुत्र रशीद बाइक से जानसठ किसी कार्य से आए थे। दोनों जानसठ से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के सामने पहुंचते ही सड़क में बने गड्ढे में उनकी बाइक का पहिया गिरने से दोनों गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और दूर तक घसीटता हुआ चला गया। दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उस्मान की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे केबाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed