{"_id":"5b50e05e4f1c1b35748b5d0d","slug":"61532026974-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में अभियान चलाकर पॉलिथिन जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में अभियान चलाकर पॉलिथिन जब्त की
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगर में अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त की
खतौली। प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में पॉलिथीन को जब्त कर 12 हजार रुपये का जुर्माना दुकानदारों से वसूला। दुकानदारों को पॉलिथीन न रखने की सलाह देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्रदेश सरकार की ओर से 50 माइक्रोन तक मोटाई की पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इसके खिलाफ अभियान तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका ईओ ओम गिरि, सफाई निरीक्षक शैशिल मलिक पालिका कर्मचारियों तथा पुलिस बल को साथ लेकर जानसठ रोड, जीटी रोड तथा रेलवे रोड पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने राजाराम मंडी में एक दुकानदार के यहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। जानसठ रोड तथा रेलवे रोड से भी कुछ दुकानदारों के यहां से पॉलिथीन को जब्त किया गया। उधर, व्यापारी नेता राजेश जैन ने कहा कि पॉलिथीन बैग प्रतिबंधित करने का सरकार का निर्णय ठीक है।