{"_id":"5ad101944f1c1ba37f8b45e2","slug":"61523646868-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास से संवर रहा युवाओं का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास से संवर रहा युवाओं का भविष्य
Updated Tue, 01 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास से संवर रहा युवाओं का भविष्य
मुजफ्फरनगर। जिले में कौशल विकास मिशन युवाओं का भविष्य संवार रहा है। एकाउंट और बैंकिंग की ट्रेनिंग पर युवाओं का मुख्य फोकस है। महिलाएं गारमेंट मेंकिंग का प्रशिक्षण लेकर अपना भविष्य बना रही हैं। मिशन के अंतर्गत नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद जिले में 463 युवाओं को अब तक रोजगार मिल चुका है।
पीएम नरेंद्र मोदी का युवाओं को ट्रेंड करने का सपना यहां साकार होने लगा है। कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार भी मिलने लगा है। जिले में महिलाओं की पहली पसंद गारमेंट मेकिंग है। अब तक 255 महिलाएं ऐसी हैं, जो प्रशिक्षण के बाद नौकरी पा चुकी हैं। जिले में रेडीमेड गारमेंट का बड़ा काम है। ट्रेंड महिलाओं की यहां बड़ी डिमांड है। इस समय 864 महिलाएं यहां इसकी ट्रेनिंग भी ले रही हैं। इसके अलावा युवाओं का मुख्य फोकस बैंकिंग एंड एकाउंटिंग और एकाउंट असिस्टेंट यूजिंग टेली के प्रशिक्षण पर है। बैंकिंग में 93 युवा प्रशिक्षण के बाद रोजगार पा चुके हैं और 540 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एकाउंट असिस्टेंट में 115 युवा नौकरी पा चुके हैं और 891 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा ब्यूटीशियन में 216, वैब डिजाइनिंग में 621, इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक में 243, बेसिक ऑटोमेटिव सर्विसिंग में 27 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
चार से नौ माह तक के कोर्स
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत चलने वाले सभी कोर्स चार से नौ माह के है। कोर्स करने के बाद आसानी से रोजगार मिल जाता है। इसमें ब्यूटीशियन का कोर्स पांच माह का, बैंकिंग एंड एकाउंटिंग का छह माह का, एकाउंट असिस्टेंट का छह माह का, वेब डिजाइनिंग का नौ माह का, इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक का छह माह का, बेसिक ऑटोमोटिव सर्विसिंग का छह माह का, गारमेंट मेकिंग का चार माह का कोर्स है।
विज्ञापन
14 से 35 वर्ष के युवाओं को ट्रेनिंग
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए 14 से 35 साल की आयु होना जरूरी है। विकास भवन में स्थित उनके कार्यालय में सीधे आवेदन किया जा सकता है। इंटरनेट के माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है। ट्रेड के हिसाब से ही शैक्षिक योग्यता निर्धारित है।