फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली

श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली

Tue, 25 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली
कांधला। श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का कस्बा में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बा कांधला में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रीजी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने किया। मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर रथयात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण पर संपन्न हुई। रथयात्रा में बैंड बाजों के साथ धार्मिक झांकियों के बीच श्रीजी के रथ के सम्मुख जैन समाज के युवा नृत्य कर झूम रहे थे। श्री दिगंबर जैन मंदिर, श्री रामलीला कमेटी के साथ हिंदू समाज के सभी वर्ग के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने रथयात्रा में सहयोग किया। श्रीजी की प्रतिमा को लेकर रथ पर बीरबल दास सोहनपाल जैन, सारथी संजय जैन, कुलदीप जैन, कुबेर नरेंद्र जैन, पीयूष जैन, विमल प्रसाद, सुरेश चंद ंजैन, सुभाष चंद, मनोज कुमार जैन और गज पर जिनवाणी मां को लेकर ज्योति प्रसाद, राजेश कुमार बैठे। रथयात्रा का कस्बे में कई स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान दिगंबर जैन समाज के प्रधान नत्थूमल जैन, महामंत्री प्रवीण कुमार जैन द्वारा सर्व समाज का आभार व्यक्त किया गया। शोभायात्रा में कुलदीप, नरेंद्र जैन, दीपक, सुभाष जैन, जिनेंद्र जैन, डाक्टर देवेंद्र जैन, सुरेश जैन, पारस जैन, संयम जैन, सक्षम जैन, अक्षत, प्रशांत, सौरभ जैन, गौरव जैन, अतुल जैन, प्रतीक जैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed