{"_id":"5a9307714f1c1b3c718b6f50","slug":"61519585137-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमात में सत साहिब मंदिरों में मेला लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमात में सत साहिब मंदिरों में मेला लगा
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख समृद्धि की कामना की
पुरकाजी।
ग्राम धमात में बाबा गुरु फकीरादास की याद में सत साहिब के मंदिरों पर मेला लगा। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रसाद चढ़ाकर बाबा के चरणों में मत्था टेककर अपने परिवारों में सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी।
रविवार सुबह करीब नौ बजे मंदिर प्रांगण में योग गुरु कर्मवीर के शिष्य वृंदेर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया। भक्तों ने हवन में आहुतियां डालकर बाबा से प्रार्थना की। इसके बाद मंदिरों में आरती कर बाबा का गुणगान किया गया। मेले में झूले और खिलौने और खाद्य सामग्री सहित तरह-तरह के सामान की दर्जनों दुकानें सजी। मेले की व्यवस्था में मेला आयोजक पप्पू मुखिया, जिला संयोजक मोहित मुखिया, प्रधान राजकुमार, महीपाल चेयरमैन, सतीश गुर्जर, नरेश, मुकेश, सन्नी, दीपक कुमार, मनीष कुमार, सुंदर लाल, अनुज कुमार, मोनू, अरुण कुमार, मेला आयोजक मानसिंह गुर्जर, रतन सिंह, रविकांत, प्रमोद प्रमुख आदि का सहयोग रहा।
हादसे में दो लोग घायल
पुरकाजी । लक्सर रोड पर ग्राम सेठपुरा मिलिट्री ट्रेनिग सेंटर पर तैनात जवान मृदुल कुमार द्विवेदी सड़क हादसे में घायल हो गया। वह शनिवार रात पुरकाजी से पैदल ट्रेनिंग सेंटर पर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह और बाइक चालक दोनों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल जवान की तहरीर पर बाइक चालक संजीव कुमार निवासी ग्राम झबरपुर के विरुद्घ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।