फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेसियों का जश्न

राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेसियों का जश्न

Wed, 13 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेसियों का जश्न
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी पर कांग्रेसियों ने टाउनहाल में जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

मंगलवार को टाउनहाल में कांग्रेसी चेयरमैन अंजू अग्रवाल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी भी मनाई। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए 16 दिसंबर को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। 16 दिसंबर को ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव के परिणाम सामने आयेंगे। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नानू मियां, कार्यवाह जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, सतीश शर्मा, राकेश पुंडीर, कस्तूर सिंह स्नेही, आरिफ कुरैशी, अजय गोयल, काजी मंसूर, इकराम पहलवान, विनोद कुमार, नीरज, सभासद सरफराज, गय्यूर, विकल्प जैन, सलीम अहमद, दिलशाद, राहत, उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed