फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौधरी अजब सिंह मैमोरियल स्कूल में बच्चों का जलवा

चौधरी अजब सिंह मैमोरियल स्कूल में बच्चों का जलवा

Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चौधरी अजब सिंह मैमोरियल स्कूल में बच्चों का जलवा
मुजफ्फरनगर। चौधरी अजब सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल भौराकलां के छात्र-छात्राओं ने राजस्थान में अजमेर के पटेल स्टेडियम स्कूल स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स की तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जीत हासिल की। कबड्डी और वॉलीबाल में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या टीना चौधरी ने बताया कि अध्यापक अमित कुमार तथा प्रीति अग्रवाल के नेतृत्व में अंडर-17 में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम को हराया। इसमें छात्राओं ने कबड्डी में 41-22 से जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्रों ने गुजरात की कबड्डी टीम को हारते हुए 22-15 के स्कोर से जीत हासिल की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में छात्रों ने अंडर-17 में हिमाचल प्रदेश टीम को 12-11 प्वाइंट से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शुक्रवार को विजेता छात्र-छात्राओं का विद्यालय लौटने पर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन रोहित सिंह और रविता सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करते उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed