{"_id":"599f2dec4f1c1b96528b4961","slug":"61503604204-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संध्याकालीन कक्षाएं चलाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संध्याकालीन कक्षाएं चलाए जाने की मांग
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने कालेज में किया हंगामा-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कालेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं और प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं ने एसडी कालेज में हंगामा प्रदर्शन किया। छात्रों ने कालेज में धरना देकर एडमिशन दिए जाने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाकर शांत किया, तब जाकर कॉलेज में शिक्षण कार्य हो सका।
छात्रनेता पराग चौधरी के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं ने एसडी डिग्री कालेज में हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि अधिकांश छात्र-छात्राओं को बीए, बीएससी आदि कोर्स में एडमिशन नहीं मिल सका है। ओपन मेरिट में कालेज प्रशासन ने मनमानी कर एडमिशन दिए हैं। सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो गए। साथ ही कालेजों में संध्याकालीन कक्षाएं चलाकर वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि छात्रों का कैरियर बर्बाद न हो, इसके लिए कालेज को शाम की कक्षाएं चलाकर प्रवेश से रह गए छात्रों को शिक्षा देनी चाहिए। घंटों तक छात्रों और शिक्षकों के बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर कालेज पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत किया। छात्रों ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी का घेराव करने की रणनीति बनाई है। प्रदर्शन करने में पराग चौधरी, रजत त्यागी, अंकित सहरावत, अक्षय, अनिकेश, आशीष, मुकेश, रोहित, शिवानी, पूजा, विपुल, गौरव आदि मौजूद रहे।