फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विद्यालय के स्टाफ की जांच में संविदा सेवाए समाप्त

विद्यालय के स्टाफ की जांच में संविदा सेवाए समाप्त

Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय के स्टाफ की जांच में संविदा सेवाए समाप्त
वार्डन प्रभारी सहित आठ स्टाफ की संविदा समाप्त
विज्ञापन

खतौली ( मुजफ्फरनगर)। गांव तिगाई में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के कपड़े उतरवाने के प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर विद्यालय के वार्डन प्रभारी समेत आठ स्टाफ की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी गई है। बीएसए चंद्रकेश यादव ने इसकी पुष्टि की है।

विद्यालय में छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में अभिभावकों ने 29 मार्च को विद्यालय में बखेड़ा कर दिया था। इस प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई थी। 30 मार्च को तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्डन डॉ. सुरेखा तोमर को बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश बीएसए को दिए थे। मजिस्ट्रेटी जांच तत्कालीन एसडीएम सदर रेनु सिंह को सौंपी थी। बीएसए ने वार्डन को बर्खास्त करते हुए कोतवाली में वार्डन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। तीन अप्रैल को मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम सदर ने की थी। बर्खास्त वार्डन डा. सुरेखा तोमर ने भी अधिकारियों से शिकायत की थी, उनको बदनाम करने के लिए स्टाफ ने छात्राओं को भड़काया था और कपड़े उतरवाने के गलत आरोप उन पर लगवाए हैं। मजिस्ट्रेटी जांच में स्कूल स्टाफ व बर्खास्त वार्डन दोनों को दोषी माना गया है। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट में दोषी मानते हुए वार्डन प्रभारी, तीन अल्पकालीन शिक्षिकाएं, दो महिला रसोईया, चपरासी, एकाउंटेंट की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। एबीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में नए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed