फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डेकोरेशन करते युवक की करंट लगने से मौत

डेकोरेशन करते युवक की करंट लगने से मौत

Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
डेकोरेशन करते युवक  की करंट लगने से मौत
तितावी। गांव छतैला में शादी समारोह में डेकोरेशन कर रहे युवक की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के गांव छतैला निवासी आस मोहम्मद के पुत्र अकरम का शनिवार को मढ़ा था। बरात रविवार को जौला गांव जानी है। शनिवार को मंढे की तैयारी चल रही थी, डेकोरेशन हो रही थी। डेकोरेशन जसोई निवासी आबाद पुत्र नबाब कर रहा था। जब आबाद ने गुलदस्ते में तार लगाकर तार नीचे फेंका, तो तार हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन करंट से आबाद की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से अफरातफरी मच गई। सूचना पर तितावी पुलिस भी पहुंच गई। आबाद की मौत की खबर सुनकर जसोई के लोग छतैला की ओर दौड़ पड़े। एक बार तो लोगों ने हंगामा किया। फिर लोगों ने मामला शांत करा दिया। आबाद मजदूरी पर डेकोरेशन का काम करता था। वह अपने परिवार में सबसे बड़ा था। वह एक बहन चार छोटे भाई छोड़ गया। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। एक साल का बेटा है। दोनों गांव के लोगों ने आर्थिक सहायता के लिए धनराशि इकट्ठा करनी शुरू कर दी है। देर शाम बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में लोगों से मांगा सहयोग
(फोटो समाचार)
तितावी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने बघरा स्थित नवोदय विद्यालय में शांति समिति की बैठक ली। लोगों से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक सफल कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ फुगाना कालू सिंह और तितावी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक सफल कराना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं रहेगा। मीट की दुुकानें पूर्णतया बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से इस यात्रा का सफल बनाने में सहयोग मांगा। प्रधान अहसान अली उर्फ भूरा, सतपाल प्रधान, मोइन कुरैशी, प्रवीण सैनी, पवन सैनी, आसिफ, जिशान, आरिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed