{"_id":"5c9d177bbdec22147760fc3e","slug":"51553799035-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने तैयार किए आकर्षक परिधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने तैयार किए आकर्षक परिधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने तैयार किए आकर्षक परिधान
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग में अप्रैल माह में फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राएं तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने विभिन्न थीम्स पर परिधान तैयार किए हैं।
छात्र-छात्राओं ने बसंत, स्ट्रीट वियर, खादी मेरी पहचान, वेड मी गुड, हकुनामताता, वॉटर, डेनिम विद फ्लोरल, लाइंस गो वाइड आदि थीम्स पर अपने कलेक्शन तैयार करने में लगे हैं। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की सचिव आभा कुलश्रेष्ठ एवं प्राचार्य डा. मनोज धीमान ने तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज ललित कला विभाग के विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष फैशन शो का आयोजन करता है। इससे विद्यार्थियों को न सिर्फ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, बल्कि व्यावसायिक रूप से फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में हो रही गतिविधियों से भी परिचित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए जा रहे परिधान उत्तम, रचनात्मक एवं व्यावसायिक गुणवत्ता वाले हैं। भविष्य में विद्यार्थियों के द्वारा तैयार परिधानों को बाजार में पहचान मिलेगी। परिधान अवलोकन में विभागाध्यक्ष रूपल मलिक, डा. रविंद्र धीमान, डा. आशीष गर्ग, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक, रीना त्यागी, मीनाक्षी काकरान, पूनम पाल, तरुण एवं प्रीति चौधरी मौजूद रहे।