{"_id":"5a298a474f1c1bb34a8b4bc4","slug":"51512671815-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
श्री देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज में महिला सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने सीओ पीपी सिंह ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी की आशंका पर 1090 नंबर पर पुलिस को सूचना दे। इस नंबर की सेवाए सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चालू की है। सभी छात्राओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण भी लेना चाहिए। प्रधानाचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को आज की विषम परिस्थितियों में बड़ी सूझबूझ से निर्णय लेने की आवश्यकता है। बालिकाओं को चाहिए कि वे बहादुर बने व किसी भी आशंका की स्थिति में तुरंत पुलिस व अभिभावकों को सूचित करें। अध्यक्षता प्रबंधक हरशरण ने की तथा संचालन वसीम अहमद ने किया। डा. अशोक गुप्ता, महेश गुप्ता, गणेश शंकर पालीवाल आदि उपस्थित रहे।