{"_id":"619fd36f42afb85cd6382de9","slug":"5-20-lakh-mitigation-fee-imposed-on-six-companies-muzaffarnagar-news-mrt56635206","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कंपनियों पर लगा 5.20 लाख का शमन शुल्क लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कंपनियों पर लगा 5.20 लाख का शमन शुल्क लगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग ने छह कंपनियों पर अलग-अलग मामलो में 5.20 लाख का शमन शुल्क लगाया गया, जो संबंधित कंपनियों द्वारा जमा करा दिया गया है।
विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि वैद्यनाथ ब्रांड के नाम से शुद्ध घी को आनलाइन बेचने वाली कलकत्ता की रियान वेलनेस प्रा लि के पोर्टल पर 900 मिली का पैक विक्रय किया जा रहा था। जबकि 900 मिली का शुद्ध घी का पैक मानक पैकेज नही है। नोटिस दिये जाने के बाद कंपनी द्वारा न केवल विभागीय शमन के लिये आवेदन किया बल्कि अपनी वेबसाइट पर नियमों का आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करते हुये एक लीटर की पेकिंग बेचना शुरू किया, और शमन के रुप में 1.25 लाख का भुगतान किया।
बाईटफुल ब्रांड के नाम से आनलाइन बिस्कुट बेचने वाली हैदराबाद की बाईटफुल कंज्यूमर केयर प्रा लि के पोर्टल पर 480 ग्राम बिस्कुट का पैक आनलाइन बेचा गया। बिस्कुट का अमानक पैक बेचने पर नोटिस दिये जाने के बाद कंपनी द्वारा शमन के रुप में 1.25 लाख का भुगतान किया।
विज्ञापन
कूलबर्ग ब्रांड से आनलाईन शीतल पेय बेचने वाली मुंबई की कूलबर्ग बीवरेजेस प्रा लि द्वारा बेचे गये शीतल पेय के पैकेज पर अनिवार्य घोषणाऐं नियमानुसार न पाये जाने पर एक लाख रुपये का शुल्क जमा किया गया। वाइल्डक्राफ्ट ब्रांड से आनलाइन पिठ्ठूबैग बेचने वाली बंगलूरू की वाइल्डक्राफ्ट इंडिया प्रा लि के पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य घोषणाएं न पाये जाने पर 75 हजार रुपये शमन शुल्क जमा किया गया। इसके अलावा हल्दीराम नागपुर एवं विप्रो एंटरप्राइजेज प्रा लि बंगलूरू द्वारा क्रमश: स्क्वैश व साबुन के पैक मानक के अनुसार न बेचे जाने पर पचास-पचास हजार रुपये शमन शुल्क जमा किया गया।