फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   474 people got corona vaccine in the district

जिले में 474 लोगों का कोरोना का टीका लगा

Sat, 13 Mar 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
474 people got corona vaccine in the district
जिले में 474 लोगों का कोरोना का टीका लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी अस्पताल पहुंच कर कोरोना का टीका लगवाया है। जिले में 474 लोगों का कोरोना का टीका लगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और सूबे के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी जिला चिकित्सालय पहुंच कर टीकाकरण का जायजा लिया।
सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि जिले में शनिवार को 474 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसमें पहली और दूसरी डोज दी गई। सीएमओ ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के 255 लोगों को, 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रस्त 10 लोगों को, छह फ्रंटलाइन वर्कर सहित 15 हेल्थ वर्करों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। इसके साथ ही 27 फ्रंटलाइन एवं एक स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। निजी चिकित्सालयों में भी 160 लोगों को कोरोना का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में जाकर कोराना का टीका लगवाया। इस दौरान रेणु गर्ग, सुषमा पुंडीर, रोहताश पाल, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, कपिल त्यागी, राजेश पाराशर, कमल कांत शर्मा, नंदकिशोर सैनी, नवीन चंदेल, विक्रांत खटीक, सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, महिला सीएमएस डॉ आभा शर्मा, डॉ गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed