{"_id":"5b2553a54f1c1baa6e8b8168","slug":"41529172901-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दूधिया को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार दूधिया को कुचला
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में दूध विक्रेता की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव पीनना में पानीपत-खटीमा राज्यमार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दूधिया को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूधाहेड़ी निवासी अनीस पुत्र इशहाक दूध का काम करता था। शुक्रवार की रात अनीस मुजफ्फरनगर से गांव लौट रहा था, जब वह पीनना गांव में पहुंचा, तो तभी एक ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में लेकर उसे कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अजीज ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।