फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 thousand demands for leaving the car

गाड़ी छोड़ने के मांगे थे 30 हजार रुपये, विधायक ने सिपाही को लगाई फटकार 

Thu, 07 Dec 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
30 thousand demands for leaving the car
आबकारी कार्यालय पर सिपाही से बात करते विधायक कपिलदेव। - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी में अनार की पेटियों में अवैध शराब पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग के सिपाही द्वारा 30 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने पर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल बिफर पड़े। विधायक पीड़ित लोगों के साथ आबकारी कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


मेरठ रोड पर गुप्ता रिसोर्ट के पास से आबकारी विभाग की टीम ने एक छोटा हाथी में लदी अनार की पेटियों के साथ अवैध शराब पकड़ी थी। दरअसल, किसी व्यक्ति ने रामलीला टिल्ला निवासी प्रदीप से खतौली के लिए छोटा हाथी किराए पर लेकर अनार की पेटियों पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन


अनार की पेटियां लादकर छोटा हाथी चला तभी हाईवे पर आबकारी विभाग की टीम ने उसे रोक लिया। साथ आया आरोपी भाग गया। आबकारी ने चालक प्रदीप को पकड़ लिया। अनार की कुछ पेटियों में अवैध शराब मिली। चालक ने बताया कि उसे अनार की पेटियों में शराब होने की जानकारी नहीं थी। बताया गया है कि इसी दौरान आबकारी विभाग के एक सिपाही ने वाहन छोड़ने के लिए 30 हजार रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को मामले की जानकारी दी। विधायक ने आबकारी अधिकारी को फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद विधायक पीड़ितों को लेकर आबकारी कार्यालय पहुंच गए। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने आरोपी सिपाही से पीड़ितों का आमना-सामना कराया। इस पर सिपाही इधर-उधर की बातें करने लगा। विधायक ने आबकारी स्टाफ को जमकर हड़काया। उधर, आबकारी अधिकारी ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed