फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   257 teachers reached 120 schools allotted

120 स्कूलों में पहुंचे 257 शिक्षक

Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
257 teachers reached 120 schools allotted
आवंटित 120 स्कूलों में पहुंचे 257 शिक्षक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतर जनपदीय तबादलों में दूसरे जनपदों से आए 257 शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन हो गया है। इन शिक्षकों को 120 प्राथमिक विद्यालयों में भेजा गया हैं। डायट में स्कूल आवंटन का कार्य शनिवार को देर रात तक चला। जनपद में 415 शिक्षकों का तबादला हुआ था, जिनमें से केवल 365 ही यहां आए हैं।
शनिवार को सुबह से ही डायट में शिक्षकों की भीड़ लगी रही। स्कूल आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है और डायट से केवल पत्र जारी किया गया। डायट प्राचार्य भीम सिंह, बीएसए मायाराम, डायट प्रवक्ता जितेंद्र सिंह, तीनों एबीएसए मौजूद रहे। बीएसए मायाराम ने बताया कि दो दिन में 257 शिक्षकों को ही स्कूलों का आवंटन किया जा सका है। उन स्कूलों को प्राथमिकता दी गई है जो खाली और एकल है। इसके बाद उन स्कूलों में शिक्षक भेजे जा रहे हैं जिनमें बच्चों की संख्या की दृष्टि से शिक्षकों की संख्या कम है। दिव्यांग और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्कूल दिए जा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। समस्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन होने तक प्रक्रिया जारी रहेगी। सभी 257 शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में गए हैं। उच्च प्राथमिक में जाने वाले शिक्षक अभी बचे हैं।
विज्ञापन

शामली जिले के स्कूलों का आवंटन भी हुआ
मुजफ्फरनगर। शामली जिले में दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षकों की संख्या 187 है। शामली में डायट न होने के कारण शामली जिले में आने वाले शिक्षकों को भी स्कूल का आवंटन यहीं से हुआ। देर रात तक यहां आवंटन की प्रक्रिया चली। कोहरे में भी शिक्षक सुबह दस बजे डायट पहुंच गए थे, लेकिन स्कूल आवंटन की प्रक्रिया देर से शुरू होने के कारण इन शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डायट में  शिक्षकों को स्कूल आवंटन का पत्र देते बीएसए।

डायट में शिक्षकों को स्कूल आवंटन का पत्र देते बीएसए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डायट में स्कूल आवंटन के लिए अपनी बारी की प्रतिक्षा करते शिक्षक।

डायट में स्कूल आवंटन के लिए अपनी बारी की प्रतिक्षा करते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed