{"_id":"5cb76a0fbdec22068c42b02a","slug":"21555524111-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली मंदिर की पुन: प्राण प्रतिष्ठा कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली मंदिर की पुन: प्राण प्रतिष्ठा कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकाली मंदिर की पुन: प्राण प्रतिष्ठा कराई
पुरकाजी। गांव सेठपुरा में माता महाकाली मंदिर की पुन: प्राण प्रतिष्ठा के दस वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह गुरुजी पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य व मंदिर पुजारी धर्मपाल के नेतृत्व में गाजियाबाद से आई पवन दास भजन कीर्तन मंडली द्वारा माता की भेंट व सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया। शाम के समय माता काली की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता काली से अपने परिवारों के लिए सुख समृद्धि की कामना कर मन्नतें मांगी। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक रवि खुल्लर, शिवम खुल्लर के अलावा भारत भूषण खुल्लर, देवेंद्र सिंघल, संदीप गोयल, अर्जुन गुप्ता, गोल्डी राठी, विपुल गोयल, पराग शर्मा ,मनीष गोयल, अरुण गर्ग आदि सहयोग रहा।
जियो और जीने दो पर अमल करने की अपील
पुरकाजी। कस्बे में जैन समाज द्वारा बुधवार को महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जैन मंदिर में समाज के लोगों द्वारा बैंडबाजे के साथ पूजा अर्चना की गई। भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो पर अमल करने की अपील की गई। उसके उपरांत मिठाई व फल आदि का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर जैन समाज के सुरेंद्र जैन, राकेश जैन, निर्दोष जैन, सुमित जैन, संदीप जैन, टीटू जैन, पंकज जैन, उपेंद्र जैन, अनमोल जैन ,नीरज जैन, मंजू जैन, अंजू जैन, मोनिका जैन के अलावा भूषण लाल गोयल, कपिल मित्तल, संदीप गोयल, सुशील वर्मा , अतुल विक्रम आदि मौजूद रहे।