Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान पाठशाला में योजनाओं की जानकारी दी

किसान पाठशाला में योजनाओं की जानकारी दी

Fri, 14 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में योजनाओं की जानकारी दी
रतनपुरी/खतौली। गांव बड़सू में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय किसान पाठशाला के दूसरे दिन किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

किसान पाठशाला में कृषि तकनीकी सहायक प्रावैधिक सहायक आदेश कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, देय सुविधाओं, बीजों पर अनुदान तथा सरकार द्वारा रबी की फसल के समर्थन मूल्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र द्वारा पोषित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दिए जाने वाले अनुदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक और तीन या अधिक यंत्रों को एक साथ क्रय करने पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा उन्होंने राज्य पोषित योजनाओं, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, कृषि समृद्धि योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, जैविक खेती आदि के विषय में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा रबी की फसलें जैसे गेहूं, जौ, मसूर, चना, सरसों आदि के सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के विषय में किसानों को बताया। कृषि अधिकारियों ने प्राकृतिक संसाधनों और कृषि निवेश प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी। किसानों को अभिजनक ब्रीडर, बीज, आधारीय फाउंडेशन, बीज और प्रमाणित सर्टिफाइड बीजों के विषय में जानकारी दी गई। मौके पर प्रधान डॉक्टर संदीप सैनी, पूरण सिंह, राजकुमार सैनी, हितेश सैनी, आदेश कुमार, खड़क सिंह, सुनील सैनी, मास्टर अरविंद सैनी, बिट्टू, अशोक कुमार, बिजेंद्र कुमार, हरिओम, कंवरपाल, मांगेराम, कपिल सैनी, सुरेश मास्टर, लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed