{"_id":"5acbbc694f1c1be36b8b49dd","slug":"21523301481-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल अधिकारियों ने किसानों को लिखित पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल अधिकारियों ने किसानों को लिखित पत्र सौंपा
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। दि गंगा किसान चीनी मिल में किसानों द्वारा अनशन की चेतावनी के निर्धारित दिन सोमवार को मिल प्रशासन ने मांगों को मानते हुए गंगा खादर में जिला बिजनौर रकबे के किसानों का गन्ना नहीं लेने पर शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।
पिछले सप्ताह किसानों ने मिल में धरना प्रदर्शन करते हुए मिल अधिकारियों को घंटों अपने बीच धरने पर बैठाकर मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। सोमवार को किसान रामपाल सिंह के नेतृत्व में डायरेक्टर धीरसिंह, गुलबीर राठी, मंगतसिंह बाबूराम राठी, देवव्रत, महाबीर, राजकुमार, बिजेंद्र, धर्मपाल सहरावत, मनोज, सोनू, विक्रम आदि किसानों को साथ लेकर मिल में पहुंचे। मिल प्रशासन की टीम ने किसानों से बातचीत की। जिसमें मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, मुख्य गन्नाधिकारी राजकुमार सिरोही, सीओ अवधेश सिंह, उदयवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह ने किसानों की मांग को मानते हुए लिखित पत्र सौंपा। वहीं दो मिलों पर अवैध रुप से गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों को चिह्नित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिन किसानों का गन्ना सप्लाई सट्टा पूरा हो चुका है, उनके कार्य क्षेत्र के कामदारों को इन किसानों की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।