{"_id":"5ac675b14f1c1beb618b5a87","slug":"21522955697-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप के आदर्शो पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप के आदर्शो पर चलने का आह्वान
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि कश्यप के आदर्शों पर चलने का संकल्प
जानसठ। कस्बे में महर्षि कश्यप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रहमदत्त कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज के हित के लिए अनेकों कार्य किए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का काम किया। हमेें उनके आदर्शों पर चलकर समाज हित में कार्य करने चाहिए। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राम कृष्णापुरम कालोनी में वाईपीएस पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को महर्षि कश्यप की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने महर्षि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकुमार कश्यप एडवोकेट ने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर शिक्षित होंगे तो समाज भी तरक्की करेगा। उन्होंने महर्षि के बताए गए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। सीताराम कश्यप, धर्म सिंह कश्यप प्रमोद कश्यप, बाबूराम कश्यप, प्रेम कश्यप, धीर सिंह, रतन सिंह, भोपाल सिंह, अंशुल कुमार, मास्टर ओमपाल कश्यप, महिपाल, राहुल, संदीप, दीपक, रामभजन, सहेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।