{"_id":"5a1d9da14f1c1bd1408b9b93","slug":"21511890337-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों को आगे बढाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों को आगे बढाएगी सरकार
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाएगी सरकार
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने का काम सरकार करेगी। शासन ने सभी डीएम को सरकारी दफ्तरों में होने वाली विभिन्न खरीद में समूहों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बीडीओ को जारी पत्र में कहा है कि स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। समूहों की आय में वृद्धि से ही महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा। स्वयं सहायता समूह जिला अस्पताल में कैटरिंग का काम कर रहा है। प्रसव उपरांत महिलाओं केा भोजन उपलब्ध करा रहा है। जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी पर भी अब स्वयं सहायता समूहों से भोजन बनवाया जाए। सिलाई के कार्य, आचार, मुरब्बा आदि बनाने, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, पर्स बनाना आदि के कार्य में भी समूह जुडे़ हैं। आजीविका मिशन लखनऊ से आदेश हुए है कि अब समूहों से कार्यालयों में उपयोग होने वाले फाइल कवर, स्टेशनी, बैठकों में खाने पीने के सामान, स्वच्छ भारत मिशन में प्रयोग होने वाली झाडू भी समूहों से ही ली जाए। इसी के साथ महिला राज मिस्त्रियों के चयन करने का काम, पंचायती राज विभाग में सेनेट्री नैपकिन यूनिट की स्थापना, परिषदीय, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मिड-डे मिल, सब्जी, मसाला, दूध, फल आदि उपलब्ध कराना, स्कूलों में यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का काम भी समूह करेंगे। उद्यान विभाग की योजनाओं से भी समूहों को जोडा जाए।