{"_id":"5a05f0d94f1c1b6a678bacd2","slug":"21510338777-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के 3, सभासद के 18 नामंकन पत्र वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के 3, सभासद के 18 नामंकन पत्र वापस
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव में नगर पंचायत जानसठ से अध्यक्ष पद के लिए एक, भोकरहेड़ी से दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। वहीं, नगर पंचायतों में सभासद पद के 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए हैं।
जानसठ नगर पंचायत से अध्यक्ष के पद के प्रत्याशी अशोक कांबोज ने अपना नामांकन वापस लिया है। सभासद पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए। मीरापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का कोई भी नामांकन पत्र वापस लिया गया। सभासद पद के चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया है। सभासद पद के लिए 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। भोकारेहड़ी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शर्मा पत्नी चंद्रपाल व संतोष पत्नी रविंद्र ने नामांकन पत्र वापस लिया है। सभासद पद के 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। अब सभासद पद के 45 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। आरओ श्याम अवध चौहान ने बताया कि शनिवार को सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।