फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बागपत की युवती संदिग्ध परिस्थिति में मिली

बागपत की युवती संदिग्ध परिस्थिति में मिली

Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागपत की युवती संदिग्ध परिस्थिति में मिली
रतनपुरी/रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। घर से नाराज होकर निकली बागपत की रहने वाली युवती संदिग्ध परिस्थिति में दो युवकों के साथ रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर में पुलिस को मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव बासोली निवासी युवती अपने चाचा तथा चाची के पास रहती थी। युवती नाराज होकर किसी तरह सोमवार रात खतौली स्टेशन पहुंची। देर रात जब वह स्टेशन से बाहर निकली, तो उसी समय मुजाहिदपुर निवासी एक युवक, जो सहारनपुर से ट्रेन द्वारा आया था। वह भी बाइक लेकर स्टेशन से निकला। युवती ने बाइक सवार युवक से बड़सू गांव तक लिफ्ट मांगी। बाइक सवार युवक उसे बड़सू ले आया। फिर वह उसे अपने गांव मुजाहिदपुर ले गया। इसी बीच बाइक सवार युवक ने अपने एक अन्य साथी को फोन करके बुला लिया। लेकिन वहां तैनात हेड कांस्टेबल रामजीत सिंह ने देर रात अकेली युवती को इस तरह युवकों के साथ देखकर संदेह जताया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवती ने उक्त युवकों द्वारा उसे जबरदस्ती यहां लाने की बात बताई। इस पर हेड कांस्टेबल उनको थाने लेकर आ गए। थाने पर पुलिस ने युवती से उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की। पहले तो युवती ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में उसने बताया कि उसके माता पिता का सड़क दुर्घटना में देहांत हो चुका है। वह अपने चाचा चाची के पास ही रहती है। चाचा पुलिस में कार्यरत हैं। वह चाचा तथा चाची से नाराज होकर घर से निकल कर किसी तरह खतौली स्टेशन पहुंच गई। पुलिस ने युवती के चाचा से संपर्क किया। सूचना पर उसके चाचा एवं अन्य रिश्तेदार थाने पहुंचे। युवती के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए उसे अपने साथ घर ले गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को चेतावनी देते हुए उनके परिजनों के साथ जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed