{"_id":"5b3920be4f1c1bf26e8bb0ad","slug":"201530470590-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का होगा निदान: कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का होगा निदान: कपिल
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिलदेव ने कहा कि जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। उद्यमियों की समस्याओं का हर स्तर पर निराकरण होगा।
नुमाइश में औद्योगिक गोष्ठी में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने का पूरा प्रयास कर रही है। जिले के उद्यमियों की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान किया जाएगा। उद्यमियों ने इस अवसर पर उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उद्यमी कुशपुरी ने कहा कि उद्यमी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। जिले में उद्योगों को लेकर लंबे समय बाद माहौल बना है। यहां उद्योगों के बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे। गोष्ठी में उद्यमी सतीश गोयल, विपुल भटनागर, अश्वनी खंडेलवाल, दिनेश कुमार, नवीन जैन, सुशील अग्रवाल आदि ने विचार रखे। वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डीएस गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।