फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान पाठशाला में कृषकों का जानकारी दी

किसान पाठशाला में कृषकों का जानकारी दी

Wed, 27 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में कृषकों का जानकारी दी
किसान पाठशाला में कृषकों का जानकारी दी
विज्ञापन

मोरना। गांव छछरौली में द मिलियन फार्मस स्कूल के तत्वावधान में तीन दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। किसानों को फसलों की गुणवत्ता, बुवाई, सिंचाई, वृक्ष धन योजना, फल धन योजना बारे में जानकारी दी। एडीओ एग्रीकल्चर भारतबीर सिंह ने कहा कि खरीफ की फसलों में उत्तर भारत का किसान धान की खेती को अहमियत देता है। किसानों को अच्छी पैदावार के लिए बीज का शोधन करके धान की लाइन से रोपाई करें। कृषि प्रबंधक सहायक संदीप कुमार ने बताया कि वर्मा कंपोस्ट योजना, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। एडीओ कृषि मदनपाल ने वृक्ष धन योजन एवं मुख्यमंत्री फल धन योजना के बारे में जानकारी दी। प्रधान अनुज पहलवान, महाराज सिंह, राजीव कुमार, ओमबीर सिंह, देवेंद्र राठी, रजत कुमार, कंवरपाल बाबा, दीपक कुमार, नगेंद्र सिंह, अमित कुमार, वीरसिंह, मान सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।


किसानों के नलकूपों से विद्युत मोटर चोरी
मोरना। गांव कम्हेड़ा में चोरों ने दर्जनों किसानों के नलकूपों के विद्युत मोटर चोरी कर लिए हैं। चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित किसानों पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है। ककरौली के गांव कंहेड़ा में चोरों ने किसान अलीजान, मोहम्मद, इब्राहिम, आजाद, यामीन, शराफत, दानिश, फारुख, जाहिद, मुस्तफा और इरशाद आदि किसानों के नलकूपों के विद्युत मोटर चोरी कर लिए हैं। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर दो तीन लोगों के नाम संज्ञान में आए हैं। हल्का प्रभारी सुभाष मरोठिया को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed