{"_id":"5ae0cee54f1c1b05418b6736","slug":"201524682469-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में होगी अंग्रेजी मीयिम से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में होगी अंग्रेजी मीयिम से पढ़ाई
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में होगी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई
मंसूरपुर। गांव नरा के प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई कराने के लिए चयनित किया गया है। गांव नरा के प्रधान के पति वीरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की अंग्रेजी मीडियम के विद्यालयों की ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने की योजना बनाई है। विद्यालय में दाखिले प्रारंभ हो गए हैं। शीघ्र ही पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री नि:शुल्क वितरित की जाएगी। सरकार की इस योजना से गरीब अभिभावकों में खुशी की लहर है।