फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शैक्षिक मेले में बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया

शैक्षिक मेले में बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया

Wed, 28 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक मेले में बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया
शैक्षिक मेले में बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया
विज्ञापन

भोपा। सर्वशिक्षा अभियान में बीआरसी पर अल्पसंख्यक बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में भागीदारी एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु शैक्षिक मेले का आयोजन हुआ। स्कूलों द्वारा लगाए गए माडलों के माध्यम से जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

बीआरसी पर कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आईएएस गजल भारद्वाज और बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं अंजली, सलौनी शिवानी, साक्षी, नंदिता ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। सोफिया ने चिट्ठी आई है, चिट्ठी आई है है देश भक्ति गीत सुनाया। प्राथमिक विद्यालय कासमपुरा की छात्रा, मानसी, काजल मनप्रीत, पायल, श्वेता, शिवानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटिका एवं देश रंगीला रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंबुजर, मोहम्मद अहमद, जुनैद ने भी देशभक्ति तराना प्रस्तुत किया। बीईओ जीतेंद्र कुमार ने मेले की आख्या प्रस्तुत की। छात्र छात्राओं ने मेरा विद्यालय, जल संरक्षण, सूर्य ग्रहण, वायु प्रदूषण, स्वच्छता, योग, विज्ञान के चमत्कार, गणित आकृति आदि के मॉडल लगाए। शिक्षक नेता संजीव बालियान, ऋषिराज, आजादवीर, रामकुमार, महमूदल हसन, डॉ अनुज कुमार आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता अनवारूल हक और संचालन ओशाफ अहमद ने किया। सुबोध कुमार, डॉ सोनिया, सत्यवीर सिंह, रामकुमार, शर्मिल राठी, रामानंद चौहान, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार, अजय कुमार जैन, वार्डन सीमा चौधरी, राजीव सहरावत, संजीव गहलोत, विपिन कुमार, अंजू चौधरी, संदीप कुमार, बिट्टू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed