फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कहीं राम ने तोड़ा धनुष, कहीं गए वनवास

कहीं राम ने तोड़ा धनुष, कहीं गए वनवास

Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कहीं राम ने तोड़ा धनुष, कहीं गए वनवास
कहीं राम ने तोड़ा धनुष, कहीं गए वनवास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में अनेक स्थानों पर चल रही रामलीला में लीलाओं का मंचन किया गया। कहीं भगवान राम ने धनुष तोड़ा तो कहीं वनवास को गए। पटेलनगर में चल रही रामलीला में शिव धनुष तोड़ने के संवाद का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम ने सीता के स्वयंवर में शिव धनुष तोड़कर सबको चौंका दिया। इसके अलावा शहर और नई मंडी क्षेत्र में राम बारात निकाली गई। राम बारात में सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। नई मंडी में मुख्य मार्गों से बारात निकाली गई, जिसका कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

पटेलनगर में चल रही रामलीला में रविवार रात सीता का स्वयंवर सजाया गया, जिसमें भगवान राम ने शिव धनुष तोड़कर सबको चौका दिया। इसके बाद भगवान राम और सीता के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कलाकारों ने धनुष तोड़ने की लीलाओं का मंचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही टाउन हाल में चल रही रामलीला में सातवें दिन शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशील जैन, योगेश जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कैकेयी कोप व राम के वनवास जाने की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के प्रदर्शन को देखकर श्रोता भी भावविभोर हो गए। भगवान राम वनवास को गए तो अयोध्या में शोक रहा और राजा दशरथ की भी हालत बिगड़ गई। व्यवस्था बनाने में साधुराम गर्ग, शिव कुमार वर्मा, जगन्नाथ रोहिला, मनमोहन शुक्ला, उमा, मुकेश आदि मौजूद रहे। उधर, शहर और नई मंडी में भव्य राम बारात निकाली गई। नई मंडी में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में अनेक मार्गों से राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात में भगवान शिव, पार्वती आदि के साथ सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने राम बारात का अनेक स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष संजय मित्तल, अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, कैलाश ज्ञानी, ब्रजगोपाल, वेद प्रकाश मित्तल, राजेंद्र काटी, विपिन कुमार, विदित गुप्ता, प्रवीण कुमार, अभिषेक कुच्छल, कुलदीप, हीरालाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed