फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 lakh fine recovered from 11 polluting paper mills

Muzaffarnagar News: प्रदूषण फैलाने वाली 11 पेपर मिलों से वसूला 20 लाख का जुर्माना

Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
20 lakh fine recovered from 11 polluting paper mills
- एनजीटी के आदेश पर पिछले साल अक्तूबर में पकड़ा गया था मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2022 में पकड़े गए प्रदूषण फैलाने के मामले में जिले की 11 पेपर मिलों पर करीब 20 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जुर्माना वसूल किया गया है। इन मिलों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अक्तूबर 2022 में जिले में जांच अभियान चलाया था। तब 11 मिलों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि शासन को अवगत कराया गया। इन मिलों पर जुर्माना लगाया गया था, जिसे वसूल किया गया है। एनजीटी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

बिंदल पेपर मिल भोपा रोड पर दो लाख 10 हजार रुपये, गर्ग डुप्लेक्स एंड पेपर मिल्स पर एक लाख 50 हजार, मीनू पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड पर दो लाख 10 हजार, श्री भागेश्वरी पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट-1), भोपा रोड पर एक लाख 80 हजार, श्री सिद्धबली पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड पर दो लाख 10 हजार रुपये, सिल्वर टोन पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-2 पर एक लाख 50 हजार, सिल्वर टोन पेपर लिमिटेड यूनिट-1 पर दो लाख 10 हजार रुपये, सिल्वर टोन पेपर लिमिटेड यूनिट-2 पर दो लाख 10 हजार रुपये, गैलेक्सी पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड जौली रोड पर एक लाख 40 हजार रुपये, टिहरी पल्प एडं पेपर्स लिमिटेड यूनिट-1 पर एक लाख 80 हजार, तिरूपति बालाजी फाइबर लिमिटेड पर दो लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed