{"_id":"5ce05502bdec22078e0ab787","slug":"191558205698-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बारिश से तापमान में आई गिरावट
मुुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद शुक्रवार को आई आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। दिन में भले ही धूप और गरमाहट रही हो, लेकिन रात में ठंडक रही। शनिवार को जिले का तापमान 33.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बीते कई दिनों से जबर्दस्त गर्मी पड़ रही थी। जिले का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था। कुछ दिन से मौसम करवट ले रहा था और शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में एकदम से गिरावट आ गई। दिन में धूप तो निकली, लेकिन गर्मी कुछ दिन पहले जैसी नहीं थी। शाम को मौसम ठंडक भरा हो गया। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रह गया, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की रात 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में आई गिरावट ने कई दिनों से पड़ रही गर्मी से निजात दी है। रात और दिन के तापमान का अंतर बीमारी का कारण भी बन सकता है। इसलिए सेहत के मामले में सावधानी बरतना जरूरी है। फिजिशियन डा. लोकेेश गुप्ता बताते हैं कि यदि धूप से आए हैं तो एकदम से ठंडा पानी न पीएं। इससे शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता है। इसलिए थोड़ी देर ठहरकर ही पानी पिएं। सड़कों के किनारे बिकने वाला गन्ने का जूस पीने से बचें।