{"_id":"5cbe0358bdec2214123211bf","slug":"191555956568-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में 84 लाख क्विंटल गन्ना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में 84 लाख क्विंटल गन्ना बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में 84 लाख क्विंटल गन्ना बाकी
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने जिले की समस्त गन्ना समिति के सचिव और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक के साथ इंडेंट जारी करने को लेकर समीक्षा बैठक ली। क्षमता के अनुसार पेराई करने और इंडेंट जारी करने के लिए कहा गया। गन्ना विभाग के सर्वे के अनुसार जिले में अभी भी खेतों में 84 लाख क्विंटल गन्ना बकाया है। खेतों में गन्ना रहने तक चीनी मिलें चलाने के लिए कहा गया।
बैठक में बताया गया कि खतौली चीनी मिल के क्षेत्र में 20 लाख क्विंटल गन्ना बाकी है। इसी तरह तितावी के क्षेत्र में 17 लाख क्विंटल , भसाना के पास सात लाख क्विंटल , मंसूरपुर के पास 16 लाख क्विंटल , टिकौला के पास सात लाख क्विंटल , खाईखेड़ी के क्षेत्र में छह लाख क्विंटल , रोहाना में छह लाख क्विंटल , मोरना क्षेत्र में पांच लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। कुल 84 लाख क्विंटल गन्ना जिले में अभी बाकी है। किसानों को गन्ना आपूर्ति पर्चियों की व्यवस्था को लेकर गन्ना समितियों से कहा गया कि वह सुनिश्चित करें कि कोई भी क्रय केंद्र तब तक बंद न हो जब तक उस क्षेत्र में गन्ना है। डीसीओ आरडी द्विवेदी ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी आपूर्ति योग्य गन्ना अधिक है, उनकी आपूर्ति कैलेंडर और पर्ची निर्गमन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित सचिव प्रभारी की होगी। विभाग ने किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-3201 लखनऊ का है और जिले का 0131-2622247 नंबर है। किसान यहां पर अपनी समस्या बता सकते हैं।