फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा ने सिर्फ छलने का काम किया-अजित सिंह

भाजपा ने सिर्फ छलने का काम किया-अजित सिंह

Wed, 20 Mar 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सिर्फ छलने का काम किया-अजित सिंह
भाजपा ने सिर्फ छलने का काम किया : अजित सिंह
विज्ञापन

जानसठ। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर छलने का काम किया है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर व पिछड़े समाज का सबसे अधिक शोषण हुआ है। जिन युवाओं व किसानों ने मोदी को शिखर पर पहुंचाने का काम किया, वहीं युवा वर्ग व किसान भाजपा को नेस्तनाबूद करने का काम करेगा।

मंगलवार को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित फार्म हाउस में आयोजित सभा में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर वे देश को आपसी भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं। किसानों का शुगर मिलों पर आज भी 12 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया पड़ा है। किसानों को गन्ने का भुगतान दिलाने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। भाजपा सरकार में किसानों के ट्रैक्टरों को दस साल में कचरा में फेंकने का काम किया है, जबकि ट्रैक्टर का 40 साल तक भी किसान के पास कुछ नहीं बिगड़ता है। उन्होंने कहा कि इस देश के किसानों की दुर्दशा इससे अधिक क्या होगी कि देश का प्रधानमंत्री कहता है मैं तुम्हें दो हजार रुपये दूंगा, तुम मुझे वोट दो। छोटे चौधरी ने अपने भाषण में सिर्फ मोदी को ही निशाना बनाया। सभा में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, बसपा जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, गोल्डी अहलावत, डा. प्रमोद तेजियान, गौरव पंडित, चांद मियां, सुल्तान राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed