फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   72,000 intoxicating capsules and 549 injections seized.

Muzaffarnagar News: 72 हजार नशीले कैप्सूल और 549 इंजेक्शन हुए बरामद

Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
72,000 intoxicating capsules and 549 injections seized.
मुजफ्फरनगर। वॉहट्सएप पर ऑन डिमांड नशीली दवाई का अवैध धंधा करने वाले एक एमआर सहित तीन आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन बरामद हुए। तीनों आरोपी कार में सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने खतौली के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले दीपक, मेरठ जनपद के थाना खरखौदा के गांव बधौली निवासी कलीम व थाना लोहिया बाजार क्षेत्र में मुफ्ती कयूम मदरसा के पास रहने वाले जुनेद को गिरफ्तार किया। इन तीनों से नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन

तीनों ने बताया कि वह तीनों नशीली दवाइयों की सप्लाई का काम करते हैं। जुनेद व कलीम के संपर्क हापुड़ निवासी एक व्यक्ति से हैं। जो वॉहट्सएप पर बात करता है। वॉहट्सएप पर ऑर्डर लेकर नशीली दवाई भेजता है। गिरफ्तार तीनों लोग भी ऑन डिमांड नशा करने वाले लोगों को दवाई बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ निवासी सप्लायर से ब्लैक में कैप्सूल व इंजेक्शन खरीद कर नशा करने वाले लोगों को ऊंचे दाम वसूल कर बेचते हैं। जुनेद व कलीम दवा मंगवा कर दीपक को देते हैं वह नशा करने वाले लोगों को दवा सप्लाई करता है। उसे इस काम के लिए कमीशन दिया जाता है।
सामान्यतः इन कैप्सूलों व इंजेक्शनों की बिक्री रजिस्टर्ड डॉक्टर के लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन पर ही लाइसेंसधारक मेडिकल स्टोर संचालक ही बेच सकता है। इस कारण नशा करने वाले युवकों को मेडिकल स्टोर से यह कैप्सूल व इंजेक्शन नहीं मिल पाता तो ऐसे लोग उनसे खरीदते हैं। आज वह इन कैप्सूलों, इंजेक्शन की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि दीपक कक्षा बारह तक शिक्षित है। वह खतौली में अपने पिता की कन्फेक्शनरी की दुकान पर बैठता है। कलीम कक्षा बारह तक पढ़ने के बाद मेरठ में सर्जिकल के उपकरण की सप्लाई करता है।
जुनेद एफटीसी दवा कंपनी में एमआर है। आरोपियों के संपर्क में रहने वाले व हापुड़ निवासी सप्लायर की तलाश की जा रही है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। प्रेसवार्ता में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा व एसओ सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।

एसएसपी ने बताया कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा की नशीली दवाई बरामद कर एक दर्जन से अधिक आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। आज भी लगभग 18 लाख की दवाई बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed