फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The brother had given his word... the sister stepped up to keep it.

Muzaffarnagar News: वचन भाई ने दिया था...निभाने के लिए खड़ी हुई बहन

Thu, 27 Aug 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The brother had given his word... the sister stepped up to keep it.
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने वाली बहन को हमेशा स्नेह, सुरक्षा और जिम्मेदारी के पारंपरिक रिश्ते से जोड़ा जाता रहा है। बदलते समय के साथ इस रिश्ते की तस्वीर भी बदल रही है। अब बहनें केवल भाई से अपनी रक्षा का वचन नहीं ले रहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद उसकी ढाल बनकर खड़ी हो रही हैं। भाई के भविष्य की चिंता हो या परिवार की जिम्मेदारी में सहयोग की जरूरत तो बहनों ने अपने सपनों और सुविधाओं से समझौता कर भाइयों का साथ निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


भाई की जिंदगी के लिए निज जीवन को किया दरकिनार
रामपुरी की रहने वाली अपर्णा अग्रवाल 2012 में बीटेक की पढ़ाई कर रहीं थीं तो उनके उनके भाई को गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया। बीमारी के इलाज में लगातार बढ़ते खर्च ने परिवार की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ाया तो अपर्णा पिता के साथ दूसरे बेटे की तरह खड़ी हो गईं। पढ़ाई जारी रखने के साथ उन्होंने नौकरी शुरू की और परिवार के खर्च में पिता का हाथ बंटाया। इसी बीच मां का देहांत होने से कष्ट और जिम्मेदारी और बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

भाई की बीमारी से परिवार आज तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है। ऐसे में अपर्णा ने अपनी जिंदगी के फैसलों को भी परिवार की परिस्थितियों के अनुसार ढाला। उन्होंने शादी नहीं की, ताकि भाई की बीमारी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच किसी तरह की परेशानी न आए। वह कहती हैं कि उनके लिए भाई का साथ और परिवार की जिम्मेदारी निजी इच्छाओं से बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाइयों को पढ़ाने के लिए 18 साल की उम्र में बनीं समूह सखी
जानसठ क्षेत्र के खलवाड़ा गांव की रहने वाली रचना किसान परिवार से हैं। पिता खेती करते हैं। छोटे भाइयों की बेहतर पढ़ाई की चिंता ने रचना को महज 18 साल की उम्र में आत्मनिर्भर बनने की राह पर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वह बीए में दाखिला लेने के साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और मेहनत कर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटा रही हैं। उनके पिता नरेंद्र ने बताया कि जिस उम्र में आमतौर पर लड़कियां अपने भविष्य के बारे में सोचती हैं, उस उम्र में रचना भाइयों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed