{"_id":"5c7c1d0bbdec2259e364fc7e","slug":"191551637771-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में परिश्रम से बड़ा कोई विकल्प नहीं: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में परिश्रम से बड़ा कोई विकल्प नहीं: एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी
चरथावल। पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल आईपीएस ने कहा कि जीवन में परिश्रम से बड़ा कोई विकल्प नहीं है। अभिभावक रुचि के अनुसार बच्चों को लक्ष्य निर्धारित करने की आजादी दें। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
कस्बे के रैनबो एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ इच्छा शक्ति से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। बच्चा अपने आप में यूनिक होता है। उसे तराशने का काम अभिभावक और शिक्षकों का है। उन्होंने अपने कैरियर से जुड़े संस्मरण बच्चों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि एडीएम (एफ) आलोक कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश की एकता में अनेकता और शहीदों के सम्मान में बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों की सराहना की। कहा कि बदलाव के दौर में बच्चे रोजगारपरक शिक्षा हासिल करें। समाज के सकारात्मक सोच के साथ उनका नैतिक गुणों का समावेश करें। संरक्षक देवेंद्र बंसल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि गीत, सामूहिक नृत्य, जीवों की रक्षा पर नृत्य पेश किया। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, देवेंद्र गुप्ता, सुनिल दत्त त्यागी, भाकियू युवा नेता गौरव टिकैत, विकास शर्मा, प्रबंधक अभिषेक बंसल, दीपक भारद्वाज, व्यापारी नेता अनुज गर्ग, मनीष गर्ग, श्रीराम गुप्ता, सोनू त्यागी, जितार्थ त्यागी, अंकुर बंसल, अरविंद गोयल, डॉ. रजनीश त्यागी मौजूद रहे। संचालन अनामिका त्यागी और हर्षिता ने किया। प्रधानाचार्या शालिनी अरोरा ने अतिथियों का आभार जताया।