{"_id":"5b98137b867a557f6d0af5a0","slug":"191536693115-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता से चमकता है जीवन: सक्सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता से चमकता है जीवन: सक्सेना
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता से चमकता है जीवन: सक्सेना
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय विद्यालय में भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से हरी धरा, सुंदर चमन का संदेश दिया। प्राचार्य जेएम सक्सेना ने कहा कि स्वच्छता से जीवन चमकता है।
सरकुलर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने स्वच्छता के संदर्भ में पोस्टर और स्लोगन बना कर प्रेरित किया। हिंदी प्रवक्ता के निर्देशन में बच्चों आरजू, ख्वाहिश और तनु आदि ने दाद हासिल की। प्राचार्य जेएम सक्सेना ने कहा कि जीवन में स्वच्छता से शरीर ही स्वथ्य नहीं रहता, बल्कि सकारात्मक विचार भी जागृत होते है। विद्यार्थी घर और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का सदैव ध्यान रखे। श्रेष्ठ पोस्टर बनाने पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कुश्ती के ट्रायल आज
मुजफ्फरनगर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 16 से 19 सितंबर तक पुरुष एवं महिला चक्रधर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक राज्य से एक भार वर्ग में दो पहलवान प्रतिभाग कर सकते हैं। कुश्ती प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार यानि आज सुबह नौ बजे पहलवान अपने वजन कराएंगे इसके बाद दो बजे कुश्ती ट्रायल होगा। चयन के बाद पहलवानों को प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।