{"_id":"5af887184f1c1be4408b5030","slug":"191526236952-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर प्यारे संदेशों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे पर प्यारे संदेशों ने मचाई धूम
Updated Mon, 14 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल।
रविवार को मदर्स-डे के उल्लास पर सोशल साइट्स पर आकर्षक संदेशों की भरमार हो गई। सात समंदर पार रहने वाले बेटों और बेटियों ने तो रात को 12 बजे से ही फेसबुक और व्हाट्सअप पर मम्मी के साथ आकर्षक फोटो शेयर किए। बेहतरीन संदेशों के माध्यम से मां की ममता को दर्शाया गया।
इस मौकों पर बच्चों और युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। ग्रुपों में नए लुक के फोटो शेयर करने का सिलसिला चलता रहा। मातृ दिवस पर कानपुर से बबीता ने इंसान तो क्या देवता भी आंचल में पले तेरे, हैं स्वर्ग इसी दुनिया में कदमों के तले तेरे. भेजकर मां का सम्मान बढ़ाया। दिल्ली से मोनिका ने जिंदगी में ऊपर वाले से इतना जरूर मांग लेना, मां के बिना कोई घर ना हो... मां के आत्मीयता को फेसबुक पर पोस्ट की। रुड़की से अंशु ने नींद अपनी भूलाकर सुलाया हमको, आंसू अपने गिरा कर हंसाया हमको, दर्द कभी न देना उस खुदा की तस्वीर को, खुदा भी कहता है मां जिसको.. संदेश शेयर कर सोशल साइटस पर जलवा बिखेरा। बेटों और बेटियों ने मां को उपहार दिए।