{"_id":"5a5e4d924f1c1b72268b4c3e","slug":"191516129682-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई रेलवे पटरी पर नॉन इंटरलोकिंग चलेगी आज से ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई रेलवे पटरी पर नॉन इंटरलोकिंग चलेगी आज से ट्रेन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े चार घंटे ब्लॉक लेकर दुरुस्त की गई नई पटरी
खतौली। रेलवे स्टेशन पर बिछाई गई नई रेलवे पटरी पर बुधवार से नॉन इंटरलॉकिंग (बिना सिग्नल ) के सभी ट्रेनें चलेगी। ट्रेनों को 15 किलोमीटर की स्पीड से निकलवाया जाएगा। नई रेलवे पटरी को दुरुस्त करने के लिए करीब साढ़े चार घंटे का ब्लॉक लिया गया, जिस कारण मंगलवार को ट्रेनें प्रभावित भी रही।
खतौली में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन को प्रारंभ करने के लिए नई रेलवे पटरी बिछाई गई हैं। नई रेलवे पटरी पर बुधवार से नॉन इंटरलॉकिंग ट्रेनों को गुजराने के लिए कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ब्लॉक लिया। इस साढ़े चार घंटे ब्लॉक में कर्मचारियों ने नई रेलवे पटरी को पूरी तरह से दुरुस्त किया तथा ओएचआई वायर को भी ठीक किया। रेलवे लाइन पर काम करने वाले इंजीनियरों ने बताया कि नई रेलवे पटरी पर बिना सिग्नल के ट्रेनों को यार्ड के द्वारा 15 किलोमीटर की स्पीड से गुजारा जाएगा। नई रेलवे पटरी को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है। नए रेलवे स्टेशन के पास स्थित पीर की मजार के पास से लेकर पशु चिकित्सालय के सामने तक नई बिछाई गई रेलवे पटरी से ट्रेन गुजरेगी। मंगलवार शाम को रेलवे लाइन के इंजीनियरों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर नई रेलवे पटरी का निरीक्षण किया। इंजीनियरों के मुताबिक बुधवार को नई रेलवे लाइन का निरीक्षण करने के लिए रेल मंत्रालय के कुछ अधिकारी और कई सीनियर इंजीनियर भी स्टेशन पर पहुंचेंगे।