{"_id":"59c1702f4f1c1bb2688b56f1","slug":"191505849391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी दफ्तर पर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी दफ्तर पर लोगों का प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी दफ्तर पर लोगों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। मोरना के किसान बृजेश पाल की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर भारतीय अति पिछड़ा वर्ष संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। बाद में इस संबंध में एसएसपी के नाम ज्ञापन दिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पीड़ित परिजन मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। ककरौली के भुवापुर के जंगल में हुई मोरना के किसान बृजेश पाल की हत्या के खुलासे की मांग की। लोगों ने ककरौली पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बाद में लोगों ने एसएसपी के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें जल्द हत्याकांड का खुलासा करवाने की मांग की। इस दौरान नरेश पांचाल, रामपाल सिंह पाल, सचिन पाल, राजीव प्रजापति, प्रमोद भारती, रविंद्र, रमेशपाल, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
बाइक चोर को धुनाई कर पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के ग्राम शेरनगर का सुनील पुत्र परमानंद बाइक लेकर अंसारी रोड पर एक बैंक में आया था। बैंक के बाहर बाइक खड़ी की। इसी दौरान एक युवक ने उसकी बाइक चोरी कर ली। सुनील के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी विकास पुत्र गुलबीर निवासी सिसौना से पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि उसने एक और बाइक चोरी की है, जिसे जिला अस्पताल में छिपाकर खड़ी की है। पुलिस ने इस बाइक को भी बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।