{"_id":"5b41101e4f1c1b77468b5392","slug":"181530990622-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने आम पार्टी का आनंद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने आम पार्टी का आनंद लिया
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नींव इंटरनेशनल द्वारा संचालित नई मंडी, गांधी कॉलोनी और अंसारी रोड स्थित लिटिल मिलेनियम विद्यालयों में मैंगो-डे मनाया गया। बच्चे आम के आकार के परिधान पहन कर आए। बच्चों ने आम पार्टी का आनंद लिया। अध्यापकों ने कहा कि फलों के राजा से बच्चों का परिचय कराया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को आमों की प्रदर्शनी दिखाई। आम के शारीरिक लाभ बताते हुए अध्यापकों ने बताया कि आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।अत: यह कॉलेस्ट्राल का स्तरकम रखता है। आम के छिलके एक अच्छे त्वचा शोधक का कार्य करते हैं। आम में फाइबर भी बहुतायत में होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को सुचारु रूप से चलाने में सहायक होता है।
बीटीसी अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा बीटीसी 2015 के बैनर तले बीटीसी प्रशिक्षुओं ने डीएम को प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नाम ज्ञापन दिए। बताया कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार 2009 के तहत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद को न्यूनतम योग्यता निर्धारित करने को नामित किया गया है। 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई ने अधिसूचना जारी करते हुए कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाने को प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को योग्य माना गया है। उन्होंने बताया कि वें सभी प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रशिक्षण ले चुके है। वें अभी प्राथमिक विद्यालयों में ही नियुक्ति के योग्य हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति की जाए।