फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समर कैम्प में मैंगों पार्टी हुई

समर कैम्प में मैंगों पार्टी हुई

Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
समर कैम्प में मैंगों पार्टी हुई
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप में मैंगो पाटी का आयोजन किया गया। बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश देते हुए सुबह योगा और अन्य व्यायाम कराये जा रहे हैं। एमजी पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने जहां खेल-खेल में कुछ ना कुछ अलग करने का जज्बा दिखाया। मैंगो पार्टी में बच्चों ने आम और उससे बने भिन्न-भिन्न प्रकार के उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही उनका स्वाद भी चखा। मैंगो पार्टी में शामिल होने के लिए बच्चे सुंदर-सुंदर पोषाक पहनकर आए। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बच्चों को आम की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी दी। कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। समर कैंप में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, गायन और संगीत, पेंटिंग, स्केटिंग आदि का प्रशिक्षण देकर उनके व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास है। प्राइमरी विंग इंचार्ज कविता रावत ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed