फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कालेज और विभाग के बीच फंसी स्कालरशिप

कालेज और विभाग के बीच फंसी स्कालरशिप

Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कालेज और विभाग के बीच फंसी स्कालरशिप
बीटीसी के छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरदार पटेल शिक्षण संस्थान तेजलहेड़ा के बीटीसी छात्र-छात्राओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए फार्म भरे थे, इनमें त्रुटियां रह गई, जिसके चलते दोबारा फार्म दिए गए। विभाग और कालेज के बीच उनकी छात्रवृत्ति फंस गई है।

कलक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षण संस्था में वह बैच 2015 के बीटीसी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है। छात्रवृत्ति के लिए उन्होंने फार्म भरे थे, लेकिन उनमें कोई त्रुटियां रह गई। हालांकि त्रुटियों को सही कराकर संस्था में जमा करा दिए थे। अब समाज कल्याण विभाग की साइट पर फार्म अधूरे दर्शाए जा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति रुक गई है। विभाग में बात की गई तो संस्था की गलती बताई गई, जबकि संस्थान के स्तर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे छात्र-छात्राएं परेशान है। छात्रों ने डीएम को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कुंवर साहब, सहजराम मौर्य, राखी रानी, राजा, पूजा, आकांक्षा, दिव्या चौधरी, संजीव कुमार, महिमा रानी, शलभ सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed