फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   175 people donated blood to the camp on Martyr's Day

शिविर में 175 लोगों ने रक्तदान किया

Tue, 23 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
175 people donated blood to the camp on Martyr's Day
एसडी कॉलिज मार्किट में रक्तदान करते समर्पित महिला शक्ति की सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिविर में 175 लोगों ने रक्तदान किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीदी दिवस पर समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर एसडी कॉलेज मार्केट में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 175 रक्त वीरांगनाओं एवं रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भारत माता एवं भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। समर्पित युवा समिति के रक्त संयोजक मोहित इशपूजानी ने बताया कि लगभग 60 रक्त वीर ऐसे थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान शिविर में किया। समर्पित महिला शक्ति की रक्त संयोजिका शिल्पा किंडरा ने बताया की हमने आज विशेष रूप से महिलाओं का आह्वान किया था, जिसके फलस्वरूप करीब 20 महिलाएं रक्तदान शिविर में रक्तदान करने आईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने समर्पित युवा समिति के प्रयास की प्रशंसा की। रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसायटी दिल्ली एवं जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की मेडिकल टीम द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर हितेश आनंद, सुरभि छाबड़ा, नमिता अरोरा मेघा, मोनिका सिंघल, अजय अनेजा, हरीश अरोरा, यश अनेजा, राज कुमार, सौरभ मित्तल, तुषार शर्मा, गौरव नारंग, तुषार गुप्ता, हर्ष पाहुजा, गुलशन अरोड़ा, अमित पटपटिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed