{"_id":"5b2553a94f1c1bf26e8b8698","slug":"171529172905-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान महिला की मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान महिला की मौत
मोरना। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बिट्टू पुत्र सोनी मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बिट्टू पिछले वर्ष माह दिसंबर में अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंजू व 3 वर्षीय पुत्री राधिका के साथ गगन ब्रिक फील्ड सोती नागल, थाना नागल, जिला बिजनौर पर मजदूरी के लिए चला गया था। मंजू को शुक्रवार की रात में प्रसव पीड़ा हुई। बिट्टू ने मंजू को रात होने की वजह से किसी डॉक्टर के यहां ले जा नहीं सका। मंजू प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। देर रात को मंजू की तबीयत में सुधार हुआ। शनिवार की सुबह मंजू के मुंह से फिर से झाग निकलने प्रारंभ हो गए। बिटटू व नीटू, सुभाष, गणेश पाल ने मंजू को नजीबाबाद के कई अस्पतालों में दिखाया, लेकिन सभी ने मंजू के पेट में गर्भस्थ शिशु के मरने की बात बताई। उसके बाद मंजू को मेरठ अस्पताल में ले गए, जहां दो घंटे बाद शनिवार को 11 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री राधिका को रोते बिलखते छोड़ गई है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।