{"_id":"5a11dd334f1c1b71548be172","slug":"171511120179-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आधार कार्ड साथ रखें दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आधार कार्ड साथ रखें दिव्यांग
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यदि दिव्यांगों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ लेना है तो उन्हें अपना आधार कार्ड यात्रा के दौरान साथ रखना होगा। जिस के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उसे नि:शुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। इस संबंध में यूपी रोडवेज के अपर प्रबंध निदेशक रामगणेश की ओर से आदेश जारी हो गए है।
दिव्यांगों को सीएमओ की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र पर रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलता है। दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांगों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता है। अब रोडवेज ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड भी जरूरी कर दिया है। अब यात्रा के दौरान दिव्यांगों को अपने प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड भी दिखाना होगा, तभी उसे नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। परिचालक को भी अपने मार्ग प्रपत्र में दिव्यांग के प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के नंबर को अंकित करना होगा। साथ ही दिव्यांगों को अपने आधार कार्ड को सीएमओ कार्यालय जाकर वहां से जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र से लिंक कराना होगा।
उधर, एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि अब दिव्यांगों को बस में यात्रा के दौरान आधार कार्ड अपने साथ रखना होगा, तभी उसे नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में अपर प्रबंध निदेशक रामगणेश के आदेश मिल गए हैं। आदेश से परिचालकों को अवगत करा दिया गया है।