{"_id":"5b96bf14867a557ed4316ec9","slug":"161536605972-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वपिक्षी दलों का धरना, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वपिक्षी दलों का धरना, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी दलों का धरना, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
जानसठ। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, महंगाई आदि को लेकर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भारत बंद के आह्वान को लेकर पुलिस बल ने नगर में गश्त किया।
सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया था, जिसको लेकर कांग्रेस के बंद के आह्वान का समर्थन सपा, रालोद, बसपा आदि दलों ने समर्थन किया था। कस्बे में बंद बेअसर साबित हुआ। पुलिस दिनभर कस्बे में लगातार गश्त करती रही। सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। निखिल चौधरी आदि वक्ताओं ने कहा कि गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसान पहले से ही परेशान है। वहीं डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से परेशानी हो रही है। धरना प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विजय कुमार के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रालोद के जिला उपाध्यक्ष गौरव पंडित, नुसरत कुरैशी, प्रदीप राणा, अब्दुल कुरैशी, आबिद, बाबर अंसारी, जावेद अफरीदी, मौलाना सलीम, नौशाद, शाहिद आलम, अमजद अली, संसार, चांद मियां, साजिद, आरिफ आदि शामिल रहे।