फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सपा कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार की नीतियों से हर वर्गों के लोग त्रस्त
विज्ञापन

बुढ़ाना। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। धरने में रालोद व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आम जनता की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।

सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सोमवार को तहसील मुुख्यालय पहुंचे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पूरे देश में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेेशान है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों के गन्ने का भुगतान लटका हुआ है। बिजली की बढ़ी दरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रासायनिक खाद महंगे हो गए हैं। महंगाई को लेकर देश व प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। बेरोजगारी की समस्या, शिक्षक भर्ती में घोटाला तथा कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। पूर्व जिलाध्यक्ष बच्ची सैनी, अंसार, सुबोध त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, रघुनंदन त्यागी, आदिल आदि ने भी भाजपा की सरकार को जमकर निशाना बनाया। ज्ञापन देने वालों में ठा. दीपक, सुशील कुमार, तनवीर, राशिद, अनील सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed